International Space Station
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है। रूस सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और पास पहुंच गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से रूसी सेना को यहां एक बड़ी रुकावट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की सेना रूसी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इसी कारण रूस लगातार कीव और उसके पास के इलाकों में हमले तेज कर रहा है। वहीं पश्चिमी देशों रूस पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। इसके जवाब में रूस भी अब एक्शन ले रहा है। आज रूस ने कहा है कि पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) नष्ट हो सकता है।
24 साल से 2 हिस्सों में बंटा है International Space Station
बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की रखरखाव का जिम्मा रूस और अमेरिका के पास है और दोनों देश 24 साल से यह जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को दो हिस्से में बांटा गया है। एक हिस्से को रूस आॅपरेट करता है, तो दूसरे को अमेरिका।
दोनों जगह रूस और अमेरिका के 3-3 वैज्ञानिक अपने अपने देश के लिए नई खोजें करते हैं। 1998 में रूस और अमेरिका के एस्ट्रोनॉट ने एक साथ इस स्पेस स्टेशन में कदम रखा था। तब से ही दोनों की बीच साझेदारी जारी है। अब रूस की धमकी के बाद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट मार्क वंदे हेई दो अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ कजाकिस्तान में उतरने का प्लान कर रहे हैं।
यूक्रेन और रूस युद्ध में आज क्या क्या हुआ
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर भी बैन लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि अगर उसने थमोर्बेरिक कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।
वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मारियुपोल मस्जिद पर गोलीबारी की, यहां 80 से ज्यादा लोग छिपे हुए हैं। इटली ने यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंधों के तहत रूसी अरबपति एंड्री मेलनिचेंको की करीब 4,436 करोड़ रुपए की कीमत वाली यॉट सीज को सीज किया है।
Also Read : IIP Data : देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 1.3 फीसदी का उछाल
Also Read : Share Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 220 अंक ऊपर