Friday, June 9, 2023
Friday, June 9, 2023
HomeIndia Newsभारत के साथ 15 अगस्त को यह देश भी हुई थे स्वाधीन,...

भारत के साथ 15 अगस्त को यह देश भी हुई थे स्वाधीन, जानिए कौन से हैं वह देश

- Advertisement -

This Country Also Celebrates Independence Day

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। वैसे तो हर 15 अगस्त को हम भारतीय स्वाधीनता दिवस यानी स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मानते हैं। लेकिन इस बार का भारतीय स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग है। भारत को अग्रेजों से आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर देश भर में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव पिछले एक साल से मनाया जा रहा है। इस दौरान देश में अगल अगल जगहों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रह हैं। साथ ही, उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान भी आयोजित किया जा रहा है, जो 13 अगस्त, 2022 से शुरू हो चुका है और 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा। इस अभियान के तहत देशवासी अपने अपने घरों में राष्ट्र ध्वज फहरा रहे हैं।

तारीख एक लेकिन वर्ष अलग 

क्या आपको पता हैं कि 15 अगस्त केवल भारतीय ही नहीं स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं। दुनिया में और भी देश हैं जो, जिस दिन अपना स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को जी जीना से मनाते हैं। आइये जानते हैं कि इस लेख के जरिए से दुनिया में वह देश कौन है जो भारत के साथ आजाद हुई हैं। हालांकि इन देशों की आजादी का वर्ष अलग अलग है लेकिन तारीख एक ही है।

भारत

भारत ने 15 अगस्त, 1947 को करीब 200-वर्षीय लंबे ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। भारत छोड़ने से पहले, ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को दो स्वतंत्र राज्यों में विभाजित किया, हिंदू-बहुसंख्यक भारत और मुस्लिम-बहुल पाकिस्तान। हालांकि पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को ही मनाता है।

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया

उत्तर और दक्षिण कोरिया द्वारा मनाया जाने वाला एकमात्र समान सार्वजनिक कार्यक्रम, जिसे ‘नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया’ कहा जाता है। 15 अगस्त 1945 को अमेरिका और सोवियत सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप पर जापानी कब्जे को समाप्त कर दिया था। इस दिन को ग्वांगबोकजेओल भी कहते हैं, जिसका अर्थ है टाइम ऑफ द रिस्टोरेशन ऑफ लाइट यानी प्राकश की वापसी का समय भी कहा जाता है। इसके तीन साल बाद स्वतंत्र कोरियाई सरकारें बनाई गईं।

बहरीन

बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटिशों से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के बहरीन आबादी के एक सर्वेक्षण के बाद दोनों पक्षों ने एक मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

लिकटेंस्टीन

कटेंस्टी दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसी दिन 1866 में लिकटेंस्टीन को जर्मनी के शासन से स्वतंत्रता मिली थी। खास बात ये है कि इस दिन लिकटेंस्टीन के आम लोग शाही परिवार के साथ बातचीत भी करते हैं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

कांगो 1960 से 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाया है। 15 अगस्त को ही 80 वर्षों के अधीनता के बाद देश को फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

इसको भी पढ़ें:

अमित शाह ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, अपलोड की स्पेशल वेबसाइड पर फोटोएं, जल्दी आप भी करें ऐसा

इसको भी पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार

इसको भी पढ़ें:  आखिरी बार इस कार्यक्रम में दिखे राकेश झुनझुनवाला, जानिए कौनसा था वह कार्यक्रम

Connect With Us:Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR