Taurus Vrishabh Arthik Rashifal Today 8 August2022: वृष राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपको सलाह है कि आज भागदौड़ करते समय पूरी सावधानी बरतें। जल्दबाजी में पैर में चोट लगने की आशंका है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं से लाभ मिल सकता है। साथ ही आज आपके रुके हुए कार्यों की भी पूर्ति होगी। किसी काम में विनियम करना पड़े तो दिल खोलकर करें। आगे चलकर आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।
इसे पढ़ें:- Pisces Meen Arthik Rashifal Today 4 august 2022: आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा