Saturday, May 27, 2023
Saturday, May 27, 2023
HomeShare marketबाजार में दबाव, सेंसेक्स गिरा 106 अंक नीचे , निफ्टी 17000 पार...

बाजार में दबाव, सेंसेक्स गिरा 106 अंक नीचे , निफ्टी 17000 पार  

- Advertisement -

Stock Market Update

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। लगातार चार कारोबारी दिन बढ़त में रहने के बाद घरेलू शेयर बाजार में एक फिर गिरावट लौटी है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों की वजह से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर खुला है। ओपनिंगस सेशन से ही बाजार में अधिकांश शेयरों में दबाव बना हुआ,जिसकी वजह से दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हैं।  खबर लिखे जाने तक BSE का सेंसेक्स 106.66 अंक नीचे जाकर 58008 पर खुला है। इसी तरह NSE का निफ्टी 36.35 अंक लुढ़ककर 17303 पर खुला है।

इन इंडेक्सों पर बना हुआ भारी दबाव

आज के कारोबार में मेटल, आईटी, ऑटो, बैंकिंग इंडक्सों पर भारी दबाव बना हुआ है। हैवीवेट शेयर भी गिरावट पर हैं। BSE पर आज 2609 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है।इसमें 1508 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 995 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

टॉप गेनर्स

आज जो कंपनियां बाजार में अच्छा कारोबार कर रहे हैं। उनमें UPL, Eicher Motors, Hindalco, Hero Motocorp, ONGC, Sbi Life और Tata Steel हैं। उधर, जिन कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। इनमें BPCL, Tata Consumer, ITC, Asian Paints, Reliance, HUL और IndusInd Bank शामिल हैं।

एशिया व अमेरिकी बाजार की स्थिति

अधिकतर एशियाई बाजारों में आज गिरावट का बनी हुई है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.68 फीसदी, शंघाई कंपोजिट में 1.88 फीसदी, ताइवान वेटेड में 2.09 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा जापान के निक्केई में 1.47 फीसदी, सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.20 फीसदी और हांगकांग के हैंगसेंग में 2.23 फीसदी की गिरावट है। हालाकि एशिया के शेयर बाजार में तेजी है और वह इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट है। आज कंपोजिट 0.2 फीसदी मजबूत हुआ है। उधर, अमेरिका बाजार में भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। नास्डाक 0.18 फीसदी यानी 21.71 अंकों की फिसलन के साथ 12,368.98 पर बंद हुआ है।

इसको भी पढ़ें:

5G Spectrum Auction: सात दिन की बोली में सरकार को मिले 1.50 लाख करोड़ रुपये, जानिए किस कंपनी ने लगाई सबसे अधिक बोली

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR