Saturday, May 27, 2023
Saturday, May 27, 2023
HomeBusinessभारत और बैंकॉक के बीच मार्च से शुरु करेगा स्पाइसजेट उड़ान

भारत और बैंकॉक के बीच मार्च से शुरु करेगा स्पाइसजेट उड़ान

- Advertisement -

SpiceJet flight begins

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अगले माह भारत और बैंकॉक के बीच प्रतिबंध हवाई यात्रा को खोलने का मन बनाया है। स्पाइसजेट भारत व बैंकॉक के बीच 6 उड़ानों को पुन शुरु करने जा रहा है। यह उड़ाने 10 और 17 मार्च को होंगी। इसके अलावा एयरलाइन कंपनी देश के अन्य राज्यों से थाईलैंड की राजधानी को ओर जाने वाली सीधी दैनिक उड़ान भी शुरु करने जा रहा है।

थाईलैंड के लिए भी शुरु होगी दैनिक उड़ानें

इस संदर्भ में कंपनी की ओर शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह 10 मार्च और 17 मार्च को भारत और बैंकॉक के बीच छह उड़ानें शुरू करने जा रही है। आगे कहा कि एयरलाइन दिल्ली, मुंबई और कोलकाता को थाईलैंड की राजधानी से जोड़ने वाली दैनिक सीधी उड़ानें भी शुरू करेगी।

बी-737 विमानों होगा प्रयोग

जारी बयान में कंपनी ने कहा कि मार्च से बैंकॉक और थाईलैंड की राजधानी के ओर होने वाली सभी उड़ानों के संचालन के लिए कंपनी बी-737 विमानों का प्रयोग करेगी।

कंपनी ने बताया कि कोलकाता से बैंकॉक और दिल्ली से बैंकॉक उड़ान 10 मार्च से शुरू होगी। वहीं, मुंबई और बैंकॉक उड़ान 17 मार्च से शुरू की जाएगी।

Also Read : Scheduled International Flights

Also Read : Finland Flights : 5 अप्रैल से मुम्बई और फिनलैंड के इस शहर के बीच शुरू होगी उड़ान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR