Sunday, May 28, 2023
Sunday, May 28, 2023
HomeBusinessईटानगर: सिंधिया ने होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान...

ईटानगर: सिंधिया ने होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को आभासी रूप हरी झंडी दिखाई,कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री भी हुए शामिल

- Advertisement -

अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को सोमवार को हरी झंडी दिखाई गई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को आभासी रूप हरी झंडी दिखाई। 

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी हुए शामिल

इस विमान ने डोनी पोलो हवाई अड्डे से कोलकाता के रास्ते मुंबई के लिए उड़ान भरी। कार्यक्रम में अन्यों के अलावा, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो हवाई अड्डा राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जो बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक था। 

व्यस्त समय के दौरान हवाई अड्डा प्रति घंटे 200 यात्रियों को संभालने में सक्षम

हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 4100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 645 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया गया था। व्यस्त समय के दौरान हवाई अड्डा प्रति घंटे 200 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। हवाई अड्डा 2,300 मीटर रनवे वाले बोइंग 747 विमानों को भी संभाल सकता है। इसका संचालन सभी मौसम में किया जा सकता है।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR