Delhi BJP
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है और इसी कारण केजरीवाल के अपने लोग भी आज उनका साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज केजरीवाल सरकार ने कुछ एक नई बसे लाकर और एक-दो स्कूलों में स्वीमिंग बनवाकर करोड़ों रुपये का विज्ञापन देने का काम कर रही है और विज्ञापन के माध्यम से वे जनता को बताना चाहती है कि दिल्ली में विकास हुआ है लेकिन हकीकत यह है कि आज दिल्ली पूरी तरह से स्लम बन चुकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री गोयल की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता
सोमवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। विजय गोयल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण आर्य, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं उर्दू अकादमी के सदस्य नौशाद, ‘आप’ पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश राघव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
केजरीवाल दिल्ली को बना रहे हैं बेवकूफ
प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। दिल्लीवासियों को तो इस बात का एहसास हो गया है लेकिन अब आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी इस बात की अनुभूति हो रही है। यही कारण है कि आज केजरीवाल द्वारा नियुक्त किए गए लोग भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
दिल्ली में बची केवल 2500 बसें
उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली के अंदर 11000 से अधिक बसें चलनी चाहिए थी आज वहां सिर्फ 2500 बसें बच गई हैं, जिसमें से कई बसों की आयुसीमा समाप्त होने के कारण उस पर प्रतिबंध लगने वाला है। उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस के अंदर लगे स्मॉग टावर भी आज बंद पड़ा है।
भाजपा के देश पहले पार्टी बाद
भाजपा में शामिल हुए आप पार्टी में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्य आर्य ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण आज मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो भी जिम्मेदारियां मिलेगी उसे ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूत बनाने का काम करता रहूंगा।
Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा
Also Read: Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story