इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने रविवार को दिल्ली में सेवा बस्ती कार्यक्रम (Service Settlement Program) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली की सेवा बस्तियों से आए लोग व बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। इस दौरान समिति के उपाध्य गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी सदैव सत्य बोलते थे, वे सनातनी हिंदू थे लेकिन छुआछूत और भेदभाव के बड़े विरोधी थी।
मोदी के कार्यों में मिली है गांधी की झलक
गोयल ने कहा कि कि गांधी ने अपनी आत्मकथा सत्य के प्रयोग में उन्होंने अपने जीवन को खोलकर रखा। गांधी को जानने के लिए आप यह पुस्तक अवश्य पढ़ें। हमें गांधी जी के मूल मंत्र सत्य, अहिंसा, सेवा को अपने जीवन में उतारना चाहिए। गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में गांधी जी के विचारों की झलक देखने को मिलती है।
गोयल के नेतृत्व में समिति करेगी और प्रगाति
दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय गोयल को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोयल के नेतृत्व में समिति और प्रगाति करेगी।
गांधी फिल्म का किया गया प्रदर्शन
इस अवसर पर महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन प्रदर्शन किया है। वहां उपस्थिति लोगों ने गांधी दर्शन स्थित संग्रहालय व राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ें : सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का घटा मार्केट कैप, रियालंस ने हासिल किया पहला स्थान
ये भी पढ़ें : LIC IPO का बड़ा अपडेट: सरकार के फाइल किया अपडेटेड DRHP, 3.5 प्रतिशत ही बेचे जाएगी हिस्सेदारी, जानें प्रति शेयर की कीमत