इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Film Tax Free: दिल्ली भाजपा के अध्यक् आदेश गुप्ता ने गुरुवार को विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण की कड़ी निंदा करते हुऐ कहा है कि केजरीवाल ने आज अपने सम्बोधन में सभी राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन का अधिकांश भाग भाजपा की दी कश्मीर फाइल्स फिल्म को मनोरंजन कर मुक्त करने मांग पर केंद्रित किया और उनका भाषण उनकी कश्मीरियों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीनता को दर्शा रहा था।
द कश्मीर फाइल्स को अच्छी फिल्म स्वीकार करने से बच रहे केजरीवाल
उनहोंने कहा कि खेद है की मुख्यमंत्री जो खुद अक्सर फिल्में देखते उन पर टिप्पणी करते है, वह आज देश के नागरिकों पर हुऐ आत्याचारों को दर्शाती फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करना तो दूर उसको एक अच्छी फिल्म के रूप में भी स्वीकार करने से बच रहे हैं।
केजरीवाल का इतिहास रहा है कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग (Film Tax Free)
गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का इतिहास रहा है की उसके नेताओं ने कश्मीर में अलगाववादियों की जनमत संग्रह की मांग का समर्थन किया था, ऐसी पार्टी से दी कश्मीर फाइल्स की सराहना की उम्मीद रखना निरर्थक है। यह भी सम्भव है की यह फिल्म उनके कुछ जे.एन.यू. के मित्रों की पोल खोली है तो इसलियें मुख्य मंत्री को नापसंद है। आज विधानसभा में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की है वह उनके राजनीतिक संस्कारों के निचले स्तर को दर्शाता है।
Also Read : सेंसेक्स 89 अंक गिरकर 57,595 पर बंद, निफ्टी 22 अंक फिसला
Also Read : Ruchi Soya Industries का एफपीओ आज से खुला, जानिए इससे संबंधित सारी जानकारी