इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
District Worker’s Conference: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि देश की आधी जनसंख्या नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने आजादी से पहले और स्वतंत्र भारत में महिलाओं को अधिकार देने का हर अवसर प्रदान किया है, जिसका नतीजा कांग्रेस पार्टी ने देश को इंदिरा गांधी के रुप में सशक्त महिला प्रधानमंत्री दीं, जबकि पार्टी का शीर्ष पद लम्बे समय से निष्ठावान सोनिया गांधी जी के हाथों में है। ये बातें मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष कुमार जिला कांग्रे कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
निगम चुनाव में महिलाओं को मिला 50 फीसदी सीटें (District Worker’s Conference)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी निगम चुनावों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण सीटों के अलावा प्रतिष्ठित, निष्ठावान, कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं का जनरल सीटों पर भी मौका देगी। जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान दिया।
केजरीवाल सरकार की नीतियां है महिला विरोध (District Worker’s Conference)
कुमार ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं सबसे अधिक प्रताड़ित, अलग-थलग और उपेक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि अरविंद सरकार की नीतियां और कार्यक्रम सभी महिला विरोधी है।
आर्थिक संकट से जूझती महिलाओं को सरकार ने दिया वित्तीय प्रोत्साहन (District Worker’s Conference)
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शराब नीति का मुख्य शिकार महिलाएं हुई है जिनके पिता, भाई, पति और पुत्रों सहित परिवार के सदस्यों का शराब की लत लगने के कारण महिलाओं को खामियाजा भुगतना पड़ा है। महिलाओं को कोविड -19 महामारी की तबाही और बढ़ती महंगाई के कारण भी अनकही पीड़ा का भी सामना करना पड़ा परंतु केजरीवाल ने आर्थिक संकट से जूझती महिलाओं को कोई वित्तीय प्रोत्साहन नहीं दिया।
केजरीवाल के शासन में बढ़ा महिला अपराध (District Worker’s Conference)
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निर्भया कांड को आधार बनाकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल के 8 वर्षों के शासन में महिलाओं के साथ रिकार्ड तोड़ अत्याचार, अपराध, यौन उत्पीड़न और बलात्कार की घटना हो रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की दोनो सरकारों के शासन में अनियंत्रित कानून व्यवस्था के कारण दिल्ली राजधानी अपराधों में नम्बर बन गई है।
Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा
Also Read: Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story