इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Join BJP: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के मौजूदगी में शुक्रवार को शिवसेना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व निगम चेयरमैन अनिल वशिष्ठ अपने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान आए हुए नए लोगों का गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के अलावा भाजपा के सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे।
सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश के 130 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है चाहे वह गरीब हो, पिछड़े हो, शोषित हो या फिर दलित हो। आज़ादी के 75 सालों में जो व्यक्ति केंद्र सरकार के लाभों से वंचित रह गए थे, आज उन्हें भी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विपक्ष के नेता भी जुड़ना चाहते हैं भाजपा में
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आज भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिससे विपक्ष के कई नेता जुड़ना चाहते हैं, लेकिन हर किसी को जोड़ना संभव नहीं है। इसलिए भाजपा उन्हीं लोगों को तवज्जों देती है जो हमारे विचारधारा और विकास कार्यों में रुचि रखते हो।
पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का हाथ (Join BJP)
संदीप चौधरी एवं अनिल वशिष्ठ ने संयुक्त रुप से कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए आज हमने भाजपा परिवार में शामिल होने का निश्चय किया है। पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाए, उसको ईमानदारी से निर्वाहन करुंगा।
Also Read : आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ दर घटाकर की 7.2 फीसदी, रेपो रेट में बदलाव नहीं
Also Read : बैंक बाजार 2023 तक लाएगी अपना आईपीओ, 1500 कर्मचारियों को देगी नौकरी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube