इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल (BJP Delegation) नई दिल्ली डीसीपी से मिलकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की छवि को धूमिल करने के लिए आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने आरोप लगाया है कि निजी चैनल के साथ लाइव डिबेट में ‘आप’ नेता आतिशी मार्लेन ने जहांगीरपुरी दंगे के मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा अंसार को भाजपा का नेता बताया। जोकि पूरी तरह झूठ है।
आशिती कर रही भाजपा की छवि धूमिल
मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि आप’ नेता आतिशी द्वारा यह कोई पहली घटना नहीं है जब वह झूठे और बेबुनियाद सबूतों के आधार पर भाजपा के साथ-साथ उसके नेताओं की छवि खराब करने और लोगों के अंदर भाजपा के प्रति नफरत पैदा की कोशिश की है। आतिशी ने दिल्ली में हिंदुओं की शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर हमला करने वाले अंसार को भाजपा को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की है।
यह लोग रहे प्रतिनिधिमंडल में
प्रतिनिधिमंडल में राजन तिवारी के साथ प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के प्रभारी हरीश खुराना, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. रोहित उपाध्याय, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख ममता काले एवं प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख विक्रम मित्तल भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : अंबानी को पीछे छोड़ अदाणी बने दुनिया के छठे रईस, अंबानी नौवें व एलन मस्क पहले स्थान पर
ये भी पढ़ें : LIC IPO का बड़ा अपडेट: सरकार के फाइल किया अपडेटेड DRHP, 3.5 प्रतिशत ही बेचे जाएगी हिस्सेदारी, जानें प्रति शेयर की कीमत