इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Music Album: भोजपुरी जगत के जाने माने सितारा व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में सोमवार को अपना नया आने वाला म्यूजिक एल्बम “दिलदार” लॉन्च कर दिया है। म्यूजिक एल्बम में संगीत हिन्दी सिनेमा के गीतकार विशाल मिश्रा ने दिया है। इसके बोल “क्या करूँ अगर तोसे प्यार हो गइल” हैं।
पहला म्यूजिक एल्बम भी मार्च में हुआ था लॉन्च
इस म्यूजिक एल्बम को लांच करते हुए तिवारी ने कहा कि यह एल्बम उनका 5000 वां एल्बम है। जो उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि उन्होंने अपनी ज़िंदगी का पहला म्यूजिक एल्बम भी मार्च महीने में ही लांच किया था। उन्होंने बताया कि ये म्यूजिक एल्बम लगभग एक महीने पहले ही तैयार हो गया था लेकिन वे चाहते थे उनके जीवन का 5000 वां गाना विशाल मिश्रा के म्यूजिक बैनर तले ही तैयार हो,जो आज संभव हो गया।
भोजपुरी में लोग कर रहे अच्छा काम
तिवारी ने कहा कि मैं किसी भी भोजपुरी कलाकार या फिर लेखक को दोष नहीं देना चाहता हूं। उन्हें यह न लगे की इस म्यूजिक लांच के जरिए उन्हें छोटा दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर भोजपुरी सिंगर या राइटर की अपनी एक अलग दुनिया है, जो आज इस क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
1996 में गाया था तिवारी ने पहला गाना
तिवारी ने कहा कि भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जिसमें बने गीत 12 देशों में गाए जाते हैं। गीत के बोल कुछ इस तरह संजोये हैं, जो हर क्षेत्र को लोगों को जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने अपने गाने के करियर की शुरुआत 25 मार्च 1996 में की थी,जोकि उनका पहला गाना धार्मिक भजन था और बहुत हिट हुआ था। अब तक मनोज तिवारी 5 हजार गाने गा चुके हैं।
यह लोग थे मौजूद (Music Album)
लॉन्च के मौके पर सांसद तिवारी के साथ भोजपुरी वर्ल्ड के समाज के अध्यक्ष अजित दुबे , फॉर्मर जैन कमिशनर ऑफ़ पुलिस ब्रिजेश कुमार बरमान, फेमस सिंगर कुमार शंकर साहनी, MH 1 के ओनर नितिन बाठला , टीम फिल्म के ओनर संजय अग्रवाल , भाजपा दिल्ली के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल इत्यादि लोग शामिल थे।
Also Read : जानिए क्यों Foreign Investors भारतीय बाजार से निकाल रहे निवेश