इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Inauguration: विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एक ऐसे शख्सियत थे जिनका परिचय महज एक अधिवक्ता के रुप में नहीं बल्कि वह अध्यात्म एवं हिंदुत्व की साधना करने वाले एक साधक थे। उन्होंने यह बात बुधवार को विवेक विहार में डॉक्टर धन प्रकाश गुप्ता एडवोकेट पार्क के उद्घाटन करते हुए कही।
गुप्ता ने एक सफल व्यक्तित्व के रुप में किया खुद को स्थापित (Inauguration)
उद्धाटन करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार धन प्रकाश गुप्ता ने कभी चुनाव के लिए कैम्पेनिंग नहीं की यह लोगों का उनके प्रति आदर और विश्वास था और उनकी साफ एवं ईमानदार छवि ने उन्हें एक सफल व्यक्तित्व के रुप में स्थापित किया।
बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए की गई व्यवस्था (Inauguration)
उन्होंने कहा कि आज जिस पार्क का उदघाटन हो रहा है, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए व्यस्थाएं दी गई है यही नहीं इसमें चिड़ियों के लिए दाना डालने के लिए अलग से जगह भी बनाई गई है जो कि डॉ धन प्रकाश गुप्ता को सच्ची श्रद्धांजली है।
यह पदाधिकारी रह मौजूद (Inauguration)
उद्धाटन के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, भाजपा विधायक अभय वर्मा एवं अनिल बाजपेयी, जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा व निगम पार्षद गीतिका पंकज लूथरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Also Read : Gold Latest Price : सोने की कीमत में उछाल, चांदी हुई सस्ती
Also Read : Share Market Open Gap Down : रूस के तेज हमलों के बीच सेंसेक्स 900 अंक गिरा