Wednesday, June 7, 2023
Wednesday, June 7, 2023
HomeBusinessकेंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में लेंगे भाग, इटली में आयोजित

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में लेंगे भाग, इटली में आयोजित

- Advertisement -

Hardeep Puri will Attend Gastech Milan-2022

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में भाग लेने जा रहे हैं। पुरी  5 से 7 सितंबर 2022 तक इटली के मिलान में होने वाले समारोह में आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। गैस्टेक मिलान-2022 दुनिया का सबसे बड़ा कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधन व एलएनजी पर केन्द्रित होने वाला सम्मलेन है। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के मंत्री और सीईओ भाग लेंगे और इस दौरान वह सभी उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगा मुख्य फोकस

यात्रा के दौरान, मंत्री पुरी मिस्र के पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री तथा पुर्तगाल के ऊर्जा राज्य सचिव के साथ उद्घाटन समारोह के चुनिंदा मंत्रिस्तरीय पैनल में  भी भाग लेंगे। वे “ऊर्जा सुरक्षा और बदलाव की ओर” तथा “विकासशील देशों के लिए एक न्यायोचित ऊर्जा बदलाव” शीर्षक से मंत्रिस्तरीय पैनल चर्चा में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में महामारी के बाद आर्थिक सुधार का आकलन होगा और वर्त्तमान ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर न्यायोचित ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए आगे का मार्ग तय किया जाएगा।

एक पैनल की अध्यक्षता भी करेंगे

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पुरी इस यात्रा के दौरान अपने समकक्ष मंत्रियों और वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। साथ ही, भारत के ऊर्जा बाज़ार को मजबूती देना – एक सतत भविष्य के लिए नए रास्ते” पैनल चर्चा की अध्यक्षता भी करेंगे। वहां आयोजित एक प्रदर्शनी का भी केंद्रीय मंत्री पुरी उद्धाटन करेंगे,जोकि भारतीय ऊर्जा कंपनियों के स्टाल हैं।

भारत ऊर्जा सप्ताह का करेंगे शुभारंभ

वहीं, इस दौरान पुरी अगले साल भारत के बेंगलुरू में आयोजित होने वाले मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम, भारत ऊर्जा सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम 2023 के 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR