Sunday, May 28, 2023
Sunday, May 28, 2023
HomeCommoditiesकारोबार के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी चमकी; जानिए अब 10 ग्राम...

कारोबार के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी चमकी; जानिए अब 10 ग्राम सोने के रेट?

- Advertisement -

Gold Prices Fall

इंडियान न्यूज,नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में 12 सितंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी की नई कीमते जारी कर दी गई हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह कीमती आभूषण चांदी के भाव गिरावट आई है तो वहीं सोना ने अपनी चमक बढ़ाई है। दाम बढ़ने के बाद सोना जहां 50 हजार के पार पहुंच गया है। तो वहीं दाम में गिरावट के बाद चांदी करीब 55 हजार पर आ गई है। सोना पिछले कई दिनों दाम बढ़ने के बाद भी 50-51 हजार रुपए प्रति दस दाम के भाव के बीच ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह दिन काफी अच्छा है और बाजार में जाने से पहले आप यहां सोना चांदी शुद्ध कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

125 रुपये सस्ता हुआ सोना

एमसीएक्स पर सोमवार की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का वायदा बाजार भाव में 125 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है,जिसके बाद यह 50,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी के भाव में हल्की चमक आई है। 999 शुद्धता वाली 55,085 प्रति किलोग्राम पर हो गई है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह है हॉलमार्क का निशान। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है । 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता करें रेट्स

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। आपको बता दें कि यह भाव सुबह के समय के हैं। शाम के भाव आने बाकी हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR