Friday, June 9, 2023
Friday, June 9, 2023
HomeBusinessइंडिगो की टेकऑफ फ्लाइट के नीचे आई कार, DGCA ने दिये जांच...

इंडिगो की टेकऑफ फ्लाइट के नीचे आई कार, DGCA ने दिये जांच के आदेश

- Advertisement -

Car came under Indigo flight

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते बच गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो एयरलाइन के एक प्लेन के नीचे एक कार टकरने से बच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब होने से बचा, जबकि इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट टर्मिनल -2 पर टेकऑफ की तैयारी में पार्किंग पर खड़ा था, तभी फ्लाइट के नीचे कार आ गई। यह कार खड़े विमान के नोज एरिया तक आ गई थी। गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही DGCA ने इसकी जांच के आदेश दे दिये हैं।

दिल्ली-पटना जा रहा था विमान

इंडिगो विमान 6E-2022 दिल्ली से पटना जाने के लिए टर्मिनल -2 पर टेकऑफ की तैयारी में खड़ा था। तभी इसके नीचे एक कार आ गई और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। फिलहाल विमान अपने तय समय के अनुसार पटना के लिए उड़ान भरी है।

28 जुलाई को रनवे से फिसली फ्लाइट

हाल ही में इंडिगो के विमान के साथ एक हादसा हुआ है। 28 जुलाई को कोलकाता जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ के दौरान असम से जोरहाट हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गई थी।

इसको भी पढ़ें:

Stock Market: सपाट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 20 तो निफ्टी 5 अंक उछला, HDFC ट्विंस टॉप गेनर्स

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

 

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR