इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
YouTube Channels Blocked: केंद्र की मोदी सरकार ने देश में फर्जी समाचार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैलनों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने यूट्यूबआधारित 22 न्यूज चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इनमें 18 चैनल भारत आधारित और 4 पाकिस्तान आधारित हैं। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने आईटी रूल्स, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह कदम उठाया है। इस संदर्भ में सरकार ने 4 अप्रैल को एक आदेश जारी किया।
देश के संवेदनशील विषयों पर दे रहे थे गलत जानकारी
इस कार्रवाई पर पर केंद्र सरकार का कहना है कि इनके खिलाफ यह कार्रवाई गलत खबरें प्रसारित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और पब्लिक ऑर्डर के लिहाज से संवेदनशील विषयों पर गलत जानकारियां प्रसारित करने की वजह से की गई है।
260 करोड़ से अधिक है व्यूअरशिप
सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने, आज 22 यूट्यूब चैनल्स को बंद कर दिया है। जिन चैनलों पर कार्रवाई हुई है,उनकी कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्स, 2021 के आने के बाद से यह पहली बार है जब भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनलों पर कार्रवाई की गई है। अब देश में सूचना प्रसारण मंत्रालय 78 यूट्यूब आधारित न्यूज चैनलों और दूसरे कई सोशल मीडिया एकाउंट्स को ब्लॉक कर चुकी है।
इन यूट्यूब चैनल चल रहीं थी फर्जी खबर
सरकार के मुताबिक, भारतीय सेनाओं, जम्मू-कश्मीर इत्यादि को लेकर कई यूट्यूब चैनल फर्जी खबरें चला रहे थे। इसके अलावा वह पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया खाते से भी भारत विरोधी सामग्रियां प्रसारित की जा रही थी.जबकि भारतीय यूट्यूब चैनल रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई को लेकर फर्जी खबरें चला रहे थे।
ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट का विवरण (YouTube Channels Blocked)
यूट्यूब चैनल
क्रमांक | यूट्यूब चैनल नाम | मीडिया से संबंधित आंकड़े | |||||
भारतीय यूट्यूब चैनल | |||||||
1. | एआरपी न्यूज | सब्सक्राइबर:
कुल दर्शक : 4,40,68,652 |
|||||
2. | एओपी न्यूज | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 74,04,673 |
|||||
3. | एलडीसी न्यूज:
|
सब्सक्राइबर: 4,72,000
कुल दर्शक : 6,46,96,730 |
|||||
4. | सरकारी बाबू | सब्सक्राइबर : 2,44,000
कुल दर्शक : 4,40,14,435 |
|||||
5. | एसएस जोन हिंदी | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 5,28,17,274 |
|||||
6. | स्मार्ट न्यूज | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 13,07,34,161 |
|||||
7. | न्यूज23हिंदी | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 18,72,35,234 |
|||||
8. | ऑनलाइन खबर | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 4,16,00,442 |
|||||
9. | डीपी न्यूज
|
सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 11,99,224 |
|||||
10. | पीकेबी न्यूज
|
सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,97,71,721 |
|||||
11. | किसानतक | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 36,54,327 |
|||||
12. | बोराना न्यूज | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,46,53,931 |
|||||
13. | सरकारी न्यूज अपडेट | सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,05,05,161 |
|||||
14. | भारत मौसम | सब्सक्राइबर : 2,95,000
कुल दर्शक : 7,04,14,480 |
|||||
15. | आरजे जोन 6 | सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 12,44,07,625 |
|||||
16. | एग्जाम रिपोर्ट | सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 3,43,72,553 |
|||||
17. | डिजी गुरुकुल | सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 10,95,22,595 |
|||||
18. | दिनभरकीखबरें | सब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 23,69,305 |
|||||
पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल | |||||||
19. | दुनिया मेरे आगे | सब्सक्राइबर: 4,28,000
कुल दर्शक : 11,29,96,047 |
|||||
20. | गुलाम नबी मदनी | कुल दर्शक : 37,90,109
|
|||||
21. | हकीकत टीवी | सब्सक्राइबर: 40,000
कुल दर्शक : 1,46,84,10,797 |
|||||
22. | हकीकत टीवी2.0 | सदस्य: 3,03,000
कुल दर्शक : 37,542,059
|
|||||
वेबसाइट | |||||||
क्रमांक | वेबसाइट | ||||||
1. | दुनिया मेरे आगे | ||||||
ट्विटर अकाउंट (सभी पाकिस्तान स्थित)
क्रमांक | ट्विटर अकाउंट | फॉलोअर की सं. |
1. | गुलाम नबी मदनी | 5,553 |
2. | दुनिया मेरे आगे | 4,063 |
3. | हकीकत टीवी | 323,800 |
फेसबुक अकाउंट
क्रमांक | फेसबुक अकाउंट | फॉलोअर्स की सं. |
1. | दुनिया मेरे आगे | 2,416 |
(स्रोत: पीआईबी)
Also Read : देश में बेरोजगारी दर घटकर 7.6 फीसदी पर आई, सबसे ज्यादा बेरोजगारी 26.7 फीसदी हरियाणा में