इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Chardham Yatra 2022: यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर यह कि जल्द उन्होंने इस धाम के दर्शन मिलने वाले हैं। यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गई है। 3 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से यमुनोत्री को प्रस्थान करेगी। उसके बाद 12.15 बजे मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेगा कपाट
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से 2 मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट भी तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला।
6 माह तक होगी पूजा अर्चना (Chardham Yatra 2022)
इस बात की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि खरशाली में मां यमुना की विदाई और यमुनोत्री में पहुंचने के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। खरशाली गांव में स्थित यमुना मंदिर परिसर में कपाट खोलने की तिथि तय की गई है। बता दें कि, भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद छह माह उनकी पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।
Also Read : एयर एशिया शुरू करेगा भारत से मलेशिया व थाईलैंड के बीच उड़ानें, जल्दी होंगी और सेवा बहाल
Also Read : देश में बेरोजगारी दर घटकर 7.6 फीसदी पर आई, सबसे ज्यादा बेरोजगारी 26.7 फीसदी हरियाणा में