इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देश में textile export की वृद्धि पर फोकस दिया है। गोयल ने भारत के कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों से कहा कि देश में 2030 तक 100 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखना चाहिए। हाल ही में भारत के साथ यूएई व ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा कि भारत के टेक्सटाइल export को इस बात से भी प्रोत्साहन मिलेगा कि यहां का उत्पाद बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क के यूएई और ऑस्ट्रेलिया में निर्यात किया जाएगा।
पिछले वर्ष हुआ 43 अरब डॉलर का export
गोयल ने कहा कि भारत और देशों के साथ ड्यूटी मुक्त export प्रयास कर रह है। जोकि इसमें यूरोपीय संघ, कनाडा, यूके और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल जैसे सदस्य देश शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले वित्त वर्ष में 43 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात किया था, इससे पहले पिछले वर्ष में यह 33 अरब डॉलर था।
लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नहीं छोड़ना है कसर
गोयल ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम इस विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मौजूदा भू-राजनैतिक परिदृश्य बदल रहा है और यह कपड़ा उद्योग को export का बड़ा मौका दे रहा है। देश में कपास की खेती बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। फिलहाल, भारत में प्रति हेक्टेयर जमीन पर 500 किलोग्राम कपास उगाई जा रही है, जो दुनिया की औसत का आधा है।
नई विदेशी तकनीकी के लिए खोलने होंगे डोर
गोयल ने कहा कि देश को नई विदेशी तकनीकों, दुर्लभ खनिजों, और ऐसे कच्चे माल के लिए खुद को खोलना होगा, जो देश में उपलब्ध नहीं है। हमारी उत्पादकता, उत्पादन, और गुणवत्ता में सुधार आएगा और इसके बदले में पूरी दुनिया में हमारे सामान की मांग बढ़ेगी।
Also Read: Maruti Suzuki ने अपनी नई अपडेटेड XL6 कार की शुरू की बुकिंग, Ertiga भी शुरू हुई प्री-बुकिंग
Also Read: Gold And Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए क्या है ताजा रेट
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube