इंडिया न्यूज, लखनऊ।
Up Cm Oath Taking Ceremony: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा साथ दो डिप्टी सीएम सहित 52 मंत्रियों को भी स्टेडियम में शपथ दिलाई गई। हालांकि सूबे के कई पार्टी के बड़े चेहरों को चुनाव जीतने के बाद भी योगी सरकार 2.0 में कोई पद नहीं मिला है।
पहली बार बने पाठक उपमुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ के अलावा केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ दी। केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार सूबे के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से सपा की डा. पल्लवी पटले से कड़े मुकाबले में 7337 मतों से हार गए थे। वहीं, ब्रजेश पाठक को पहली बार प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले पाठक योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वे कैबिनेट मंत्री थे। पाठक ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लखनऊ कैंट से उतारा था और उन्होंने सपा के सुरेंद्र सिंह गाधी को 39512 मतों से हराया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी पहली बार विधानसभा चुनाव गोरखपुर शहरी सीट ने लड़ा। यहां पर उन्होंने सपा के सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ल को 103390 मतों से हराया है।
इन लोगों को नहीं मिली जगह
योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम के साथ 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों ने आज शपथ ली। हालांकि पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। देखिए योगी सरकार 2.0 की पूरी मंत्रिमंडल की सूची।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/OYfW1UORT6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2022
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्री (Up Cm Oath Taking Ceremony)
उपमुख्यमंत्री
- केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री
- ब्रजेश पाठक -उपमुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री
- स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
- सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
- सुरेश कुमार खन्ना -मंत्री
- बेबी रानी मौर्य -मंत्री
- लक्ष्मी नारायण चौधरी -मंत्री
- जय वीर सिंह – मंत्री
- धर्मपाल सिंह – मंत्री
- नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
- भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
- अनिल राजभर – मंत्री
- जितिन प्रसाद – मंत्री
- राकेश सचान – मंत्री
- अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री
- योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
- आशीष पटेल – मंत्री
- संजय निषाद – मंत्री
स्वतंत्र प्रभार
- नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
- कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
- रविन्द्र जायसवाल -स्वतंत्र प्रभार
- संदीप सिंह -स्वतंत्र प्रभार
- गुलाब देवी -स्वतंत्र प्रभार
- गिरीष चंद यादव -स्वतंत्र प्रभार
- धर्मवीर प्रजापति -स्वतंत्र प्रभार
- असीम अरुण -स्वतंत्र प्रभार
- जेपीएस राठौर -स्वतंत्र प्रभार
- दयाशंकर सिंह -स्वतंत्र प्रभार
- नरेन्द्र कश्यप -स्वतंत्र प्रभार
- दिनेश प्रताप सिंह -स्वतंत्र प्रभार
- अरुण कुमार सक्सेना -स्वतंत्र प्रभार
- दयाशंकर मिश्र दयालु -स्वतंत्र प्रभार
राज्य मंत्री
- मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
- दिनेश खटीक -राज्य मंत्री
- संजीय गौंड -राज्य मंत्री
- बलदेव सिंह औलख -राज्य मंत्री
- अजीत पाल -राज्य मंत्री
- जसवंत सैनी -राज्य मंत्री
- रामकेश निषाद -राज्य मंत्री
- मनोहर लाल ‘मुन्नू कोरी’ – राज्य मंत्री
- संजय गंगवार -राज्य मंत्री
- बृजेश सिंह -राज्य मंत्री
- केपी मलिक -राज्य मंत्री
- सुरेश राही -राज्य मंत्री
- सोमेंद्र तोमर -राज्य मंत्री
Also Read : 4 दिन में 2.40 रुपए बढ़ी पेट्रोल की कीमत
Also Read : Ruchi Soya Industries का एफपीओ आज से खुला, जानिए इससे संबंधित सारी जानकारी