इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को Gold-Silver के भाव में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 52 हजार रुपये पर चला गया तो वहीं, 1 किलो चांदी का भाव 67 हजार के पार रहा है। आज का कारोबार खत्म होने पर 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोने भाव 52,510 रुपए पर बंद हुआ,जबकि 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी का भाव 67,672 रुपए पर कारोबार बंद किया। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 318 रुपये महंगा और चांदी 427 रुपये मंहगी हुई है।
सर्राफा बाजार का आज का भाव
शुद्धता | सोमवार सुबह का भाव | सोमवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 52157 | 52510 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51948 | 52300 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47776 | 48099 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 39118 | 39383 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30512 | 30718 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 67063 | 67672 |
ऐसे चेक होती है सोने की प्योरिटी
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। सर्राफा बाजार में सोना एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसी तरह 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875, 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 और 14 कैरेट पर 585 लिखा होता है।
फोन से भी पता कर सकते हैं भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके कुछ देर बाद आपके फोन में भाव की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
Also Read : Selling in Share Market : सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 59073 पर पहुंचा
Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube