इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Chairman: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने एक बार फिरसे पूर्व वित्त सचिव हरमुख अधिया को अपना चेयरमैन बनाया है। पूर्व वित्त सचिव को बीओबी का चेयमैन नियुक्ति होने की जानकारी सोमवार को एक सरकारी आदेश के जरिए प्राप्त हुई है।
दो साल के लिए बढ़ा गया कार्यकाल (Chairman)
सरकारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वित्तीय सेवा विभाग के अधिया को पुन: बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन मनोनीत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिया का कार्यकाल एक मार्च, 2022 से दो और साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है (Chairman)
पूर्व वित्त सचिव अधिया नवंबर, 2018 में राजस्व-सह-वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा देश का भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के बाद तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
Also Read : Share Market Update : जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से सेंसेक्स में 760 अंकों की गिरावट
Also Read : Ukraine Crisis से ऑपरेशन गंगा के जरिए अब तक सुरक्षित लौटे एक हजार अधिक लोग: विदेश सचिव