इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Silver Price Today : रुपये के मूल्य में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत वैश्विक रुख का हल्का असर बधुवार को भारतीय सर्ऱाफा बाजार में भी दिखाई पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने में 9 रुपये की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ तो वहीं, 999 प्योरिटी वाले 1 किलों चांदी के भाव 224 रुपये की तेजी के साथ कारोबार खत्म किया।
चांदी पहुंची 65 हजार पार
भारतीय सर्राफा बाजार के भावों की जानकारी देते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि गुरुवार यानी 07 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का 51,568 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी का भाव 66,139 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 65,915 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
आज सुबह का अन्य कैरेट का भाव
शुद्धता | गुरुवार सुबह का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 51630 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51423 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47293 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 38723 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30204 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 66074 |
कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव? (Gold Silver Price Today )
सोना चांदी के भाव की जानकारी आप घर बैठे भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Also Read : एयर एशिया शुरू करेगा भारत से मलेशिया व थाईलैंड के बीच उड़ानें, जल्दी होंगी और सेवा बहाल
Also Read : देश में बेरोजगारी दर घटकर 7.6 फीसदी पर आई, सबसे ज्यादा बेरोजगारी 26.7 फीसदी हरियाणा में