इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Twitter Account Hack: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को शनिवार रात कुछ समय के लिए हैक हो गया था। हालांकि बाद में सीएम कार्यालय के हैक हुए आधिकारिक ट्विटर हैंडल को वापस रिकवर कर लिया गया है। ट्विटर हैक की जानकारी यूपी सरकार ने ट्वीट के माध्यम से दी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
शामिल लोगों पर की जा रही कार्रवाई
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि, 9 अप्रैल को 12:30 am (रात) सीएमओ के ट्विटर खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया था। उसके बाद कुछ ट्वीट किए गए हैं। खाते को कुछ समय बाद रिकवर कर लिया गया और अब इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
40.53 लाख से अधिक लोग करते हैं फॉलो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक करते ही हैकर्स ने सीएम योगी की फोटो हटाकर, उसके बदले डीपी यानी डिस्प्ले पिक्चर में कार्टून की फोटो लगा दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान सैकड़ों ट्वीट कर डाले। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्याल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल कितने समय के लिए हैक रहा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को 40.53 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
पीएम मोदी का भी हो चुका है ट्विटर अकांउट हैक (Twitter Account Hack)
बड़े-बड़े नेताओं का ट्विटर हैक का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्विटर खाता हैक हो चुका है। हैकर्स ने पीएम मोदी का ट्विटर खाता हैक करके क्लेम किया था कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को लीगल टेंडर घोषित कर दिया है।
Also Read : Apartments Sales Report : एक करोड़ से ज्यादा कीमत के घरों की मांग 83 फीसदी बढ़ी
Also Read : Petrol Diesel Rates Today 9 April : लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम