इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
भारत के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इसमें उत्तर भारत के इलाकों का हाल तो काफी बुरा है। उत्तर भारत में लगने वाले राज्यों में गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है, जिसकी वहज से लोगों का जीना मुहाल होगा है। आलम यह है कि इन इलाकों के लोगों ने सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना बंद कर दिया है। सड़कें और हाई-वे सूने पड़े हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के इलाकों और गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, दिल्ली में मौजूदा तापमान से 2 से 3 और बढ़ने की संभावना बताई है। (Weather Forecast Today)
उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के माने तों आने वाले दिन उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों इन इलाकों का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ेगा। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी
इन राज्यों को परेशान करेगी लू
स्काईमेट वेदर के अनुसार, 20 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भयंकर लू चलेगी। इसके अलावा 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। इसके अलावा 19-20 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी हुई है,जो तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि कर सकती है।
कई राज्यों में बारिश की संभावना (Weather Forecast Today)
एक तरफ जहां उत्तर भारत के राज्य भीषण गर्मी के चपेट से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने वाली है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज देखने को मिल सकता है।
Also Read : पेट्रोल डीजल के भाव जारी, 11वें दिन से स्थिर हैं दाम, चेक करें आज के रेट्स Today Petrol Diesel Price
Also Read : कोरोना का ताजा अपडेट: 24 घंटों में भारत में सामने आए 975 नए केस, 4 की मौत Corona Latest Update