इंडिया न्यूज, मुंबई
Omicron XE Variant: देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से अभी लोगों को राहत ही नही मिली थी कि फिर से कोविड-19 के एक और नए वैरिएंट की एंट्री हो गई है। आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के एक्सई वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इतना ही नहीं कोरोना के कापा वैरिएंट के भी एक मामले का पता चला है। बुधवार को महाराष्ट्र में 376 नमूनों की जांच गई थी, इसमें 230 नमूने मुंबई के भी शामिल हैं, जिसमें 228 नमूने ओमिक्रोन वैरियंट के हैं, जबकि एक कापा और दूसरा एक्सई वैरिएंट का पाया गया है।
नए वैरिएंट एक्सई का हो रहा जीनोमिक विश्लेषण
मुंबई में कोरोना का नए वैरिएंट के मामला सामने आने पर स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक्सई म्यूटेंट ओमिक्रोन के बीए2 सब वैरिएंट की तुलना में 10 फीसद अधिक ट्रांसमिसिबल प्रतीत होता है। अब तक, बीए 2 को सभी कोविड-19 प्रकारों में सबसे अधिक संक्रामक माना जाता था। वहीं, आइएनएसएसीओजी मुंबई में कोविड-19 के एक नए वैरिएंट एक्सई पाजिटिव मामले के जीनोमिक का विश्लेषण कर रहा है।
नया वैरिएंट हो सकता है खतरनाक
एक्सई वैरिएंट बीए1 और बीए 2 ओमिक्रोन का एक उत्परिवर्तन है, जिसे पुनः संयोजक कहा जाता है। प्रारंभिक अध्ययनों के अनुसार, एक्सई वैरियंट की बीए 2 की तुलना में 9.8 फीसद की वृद्धि दर भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि नवीनतम वैरिएंट पिछले वाले की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है। इस वैरिएंट की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम (यूके) से हुई थी।
सामने आए नए 1086 मामलें, 71 की मौत (Omicron XE Variant)
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 मामले आए हैं। 1198 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 71 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 11,871 (0.03 फीसद) है। पाजिटिविटी रेट 0.23 फीसद है। देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन 185.04 करोड़ हो चुका है।
Also Read : Paytm के शेयर में आई 5 प्रतिशत की तेजी, जानें वजह
Also Read : 16 दिनों में 9.96 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल के दाम, सीएनजी भी हुई 2.5 रुपए महंगी