इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Mustard Oil Prices Improve: वैश्विक बाजार में तेजी का असर शनिवार को घरेलू बाजार भी दिखाई दिया है। दिल्ली के तेल-तिलहन बाजार में आज सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया। कीमतों में सुधार होने के पीछे के वजह शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज में दर्ज की गई 1.5 प्रतिशत की तेजी रही है।
पांच लाख से बढ़कर साल लाख हुईं सरसों की बोरी
इस बाजार से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि मंडी में सरसों की आवक बढ़ी है, जिसकी वजह से सरसों दाने के भाव में नरमी दर्ज की गई है। मंडियों में सरसों की बोरियों की आवक शुक्रवार को पांच लाख बोरी से बढ़कर शनिवार को सात लाख बोरी हो गई। इसकी वजह से सरसों तेल की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है।
शनिवार की मंड़ी का भाव
- सरसों तिलहन – 7,475-7,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली – 6,625 – 6,720 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 – 2,760 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,400।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,950 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये।
- पामोलिन एक्स- कांडला- 14,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।
- सोयाबीन दाना – 7,625-7,675 रुपये।
- सोयाबीन लूज 7,325-7,425 रुपये।
- मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
Also Read : नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 708 अंक चढ़कर 59276 पर बंद
Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल