इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold-Silver Price Latest Update: वैसे तो शनिवार और रविवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव जारी नहीं होते हैं, क्योंकि इन दो दिन आधिकारिक छुट्टी होती है। अगर भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के साप्ताहिक कारोबार पर नजर ड़ालें तो इन दोनों के भाव में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। साप्ताहिक कारोबार (सोमवार से शुक्रवार) 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के भाव 53 रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई है, जबकि 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के भाव में 703 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
कल इस भाव पर था सोना चांदी
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 28 मार्च से 1 अप्रैल की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 51,691 था, जो शुक्रवार तक घटकर 51,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 67,592 से घटकर 66,889 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
28 मार्च से 1 अप्रैल की बीच यह रहा सोने का भाव
- 28 मार्च, 2022- 51,691 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 29 मार्च, 2022- 51,347 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 30 मार्च, 2022- 51,449 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 31 मार्च, 2022- 51,484 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 1 अप्रैल, 2022- 51,638 रुपये प्रति 10 ग्राम
28 मार्च से 1 अप्रैल की बीच यह रहा चांदी का रेट
- 28 मार्च, 2022- 67,592 रुपये प्रति किलोग्राम
- 29 मार्च, 2022- 66,933 रुपये प्रति किलोग्राम
- 30 मार्च, 2022- 67,041 रुपये प्रति किलोग्राम
- 31 मार्च, 2022- 66,990 रुपये प्रति किलोग्राम
- 1 अप्रैल, 2022- 66,889 रुपये प्रति किलोग्राम
देश भर में सर्वमान्य हैं आईबीजीए के रेट्स (Gold-Silver Price Latest Update)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। इसके द्वारा जारी किए गए सोना चांदी के भाव देशभर में सर्वमान्य हैं। हालांकि इसकी कीमतों में जीएसटी दर शामिल नहीं होती है।
Also Read : नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 708 अंक चढ़कर 59276 पर बंद
Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल