इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Inauguration Of New Tourism: केंद्रीय गृह अमित शाह ने रविवार को गुजरात में बनासकांठा जिले के नडाबेट में सीमा दर्शन के लिए नवनिर्मित पर्यटन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान शाह ने नडाबेट बॉर्डर आउटपोस्ट सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया और जवानों के साथ बड़ा खाना व संवाद भी किया। शाह ने कहा कि कोई भी सीमा सुरक्षा बल हो, विशेषकर बीएसएफ़, उसका काम बहुत कठिन होता है। रेतीली आंधियां, चिलचिलाती गर्मी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड, इन सबके बीच एकाग्रता के साथ जीवनपर्यंत कर्तव्य के मंत्र को साकार करते हुए बीएसएफ़ के जवान देश की 6385 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जब से केंद्र सरकार सत्ता पीएम मोदी के हाथ आई है, तब से देश को दुनिया में हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने का आयोजनबद्ध तरीक़े से प्रयास हो रहा है। ये प्रयास इसीलिए सफल होगा, क्योंकि हमारे सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमा पर अभेद्य सुरक्षा का सुदर्शन चक्र लिए हुए खड़े हैं, आप सीमाओं की सुरक्षा करते हो इसीलिए सीमाओं पर विकास संभव हो रहा है। शाह ने कहा कि लढ़ाई में लगभग 1000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को पाकिस्तान से छीनकर विजय पताका फहराने का काम बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स ने किया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में घुसपैठ रोकनी हो, नॉर्थ-ईस्ट में और कुछ वामपंथी उग्रवाद वाले क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा को संभालना हो, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के रिश्तों में सौहार्द बनाए रखते हुए देश के सभी हिस्सों की सुरक्षा करनी हो, क्रीक के कठिन क्षेत्र में भी घुटनों तक दलदल में घंटों तक चलकर वहां सजग रहना हो, विश्व में इतनी कठिन परिस्थितियों में काम करने वाला बीएसएफ़ के सिवा कोई और सीमा सुरक्षा बल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत की कठिन से कठिन सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल(BSF) के हमारे जवान जो -40 डिग्री टेंपरेचर से लेकर 45 डिग्री टेंपरेचर वाली सीमाओं पर जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करते हैं।
शाह ने कहा कि आज नडाबेट के इस सीमा दर्शन वाले पर्यटन स्थल है। 10 साल बाद नडाबेट का यह सेक्टर बनासकांठा जिले में कम से कम पाँच लाख लोगों के रोजगार का केंद्र बनेगा। आपको बता दें कि गुजरात के पर्यटन के लिए एक गैलरी व नडाबेट और बनासकांठा के लिए भी एकगैलरी बनाई गई है। यहां पर बीएसएफ की तीनों विंग समुद्री, वायु और आर्टिलरी का परिचय देने वालीएक गैलरी भी होगी।
Also Read : बूस्टर डोज की कीमतें हुई कम, आज से 18+ के सभी शख्स लगवा सकते हैं
Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube