इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Grievance Redressal System: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को शिकायत निपटान प्रणाली स्कोर्स की जानकारी प्रदान की। सेबी ने बताया कि उसने इस साल की फरवरी में शिकायत निपटान प्रणाली स्कोर्स के जरिये सूचीबद्ध कंपनियों के अलावा बाजार मध्यस्थों के खिलाफ कुल 3,483 शिकायतों का निपटारा किया। हालांकि इसमें समाधान वाली शिकायतों में पिछले अवधि में मिली शिकायतें भी शामिल हैं।
2021 जून में हुई थी स्कोर्स (Grievance Redressal System)
सेबी ने आज इस संदर्भ में आंकड़े को जारी करते हुए बताया कि समीक्षाधीन महीने की शुरुआत में 3,322 शिकायतें लंबित थीं और फरवरी में 3,110 नई शिकायतें मिली थी। आपको बता दें कि सेबी ने स्कोर्स एक शिकायत समाधान प्रणाली को पिछले साल 2021 जून में शुरु किया है।
तीन माह से लंबित शिकायतों का हुआ समाधान (Grievance Redressal System)
नियामक ने यह भी कहा कि फरवरी, 2022 तक 53 शिकायतें ऐसी थीं, जो तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं। इस मंच पर औसतन 30 दिन में शिकायत का समाधान किया जाता है।
Also read:- Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े