इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
अमेरिकी डॉलर की मजबूती के साथ घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते शुक्रवार को रुपया में (Rupee Breaks Down Against Dollar) गिरावट दर्ज हुई है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 14 पैसे टूटकर 76.31 (अस्थायी डॉलर) पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 76.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
गिरावट पर विशेषज्ञों की यह है राय
रुपया में गिरावट पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से गिरावट सीमित रही। उधर, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.31 पर कमजोर खुला, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
डॉलर सूचकांक में हुई बढ़ोतरी
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 100.65 पर आ गया। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
ये भी पढ़ें : शेयर बाजार ने लाल रंग से की कारोबार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 17250 के नीचे, मिडप कैप में गिरावट
ये भी पढ़ें : इंफोसिस के बाद अब टाटा स्टील ने भी समेटा रूस से कारोबार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
ये भी पढ़ें : देश ने नई तकनीक में फिनटेक स्पेस में लगाई लंबी छलांग: वैष्णव