इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Ukraine Crisis: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने मंगलवार को संयुक्त बयान जारी बताया कि देश के 16 परिवारों ने दिल्ली कमेटी की हेल्पलाइन नंबर +91-011-23712580-82 पर फोन कर यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण वहां फंसे अपने परिजनों की मदद के लिए हमें संपर्क किया है। आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन में पर सैन्य हमला कर दिया है, जिसकी वजह से यूक्रेन में संकट का माहौल हैं। दोनों देश के बीच जारी युद्धा का आज से 6वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यूक्रेन में वर्तमान में हजारों की संख्या में नागारिक और छात्र वहां फंसे हुए हैं। इन फंसे हुए लोगों को भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत वहां से निकाल कर स्वेदश वापस ला रही है।
विभिन्न समस्याओं से फंसे हुए लोगों को करना पड़ा रहा है सामान (Ukraine Crisis)
कालका ने बताया कि फंसे हुए भारतीयों को भोजन, पानी, आवास आदि जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम नई दिल्ली में यूक्रेन दूतावास, यूक्रेन, हंगरी, पोलैंड में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के साथ संपर्क करने में परिवारों की सहायता कर रहे हैं।
जल्द आएंगे और फंसे हुए भारतीय (Ukraine Crisis)
कालका ने कहा कि सरकार की मांग पर दिल्ली कमेटी को यूक्रेन से भारत वापस लाए गए भारतीयों के लिए दिल्ली के एतिहासिक गुरुद्वारों में निःशुल्क सराय और हर संभव सहायता मुहैया करवाने में प्रसन्नता होगी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की है कि वहां फंसे सभी भारतीय जल्द से जल्द सुरक्षित वापिस अपने वतन लौटें।
देश सेवा और मानवता के कमेटी हमेशा है तैयार (Ukraine Crisis)
महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि दिल्ली कमेटी इस संबंध में परिवारों और सरकारी मंत्रालयों के लगातार संपर्क में है। हम संकट की इस घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। मानवता और देश की सेवा के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी हमेशा तैयार है।
Also Read : ATF Price Hike : जेट इंधन की कीमतों में 3.3 फीसदी का उछाल
Also Read : Share Market Update : जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से सेंसेक्स में 760 अंकों की गिरावट