इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Heritage Park Inaugurated: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को लाल किले के सामने और जामा मस्जिद के समीप उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए अनूठे ‘चरतीलाल गोयल हैरिटेज पार्क’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति कोविंद के उद्धाटन करे हैरिटेज पार्क रोशनी में नहा गया है और इस खास मौके पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन ऑडिटोरियम में अदिति मंगलदास का कत्थक कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान माहमहिम राष्ट्रपति कोविंद ने पहले नामपट का उद्घाटन किया। उसके बाद चरती लाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यह गणमान्य लोग रहे मौजूद
राष्ट्रपति कोविन्द के साथ चरतीलाल गोयल के सुपुत्र पूर्व केन्द्रीय मंत्री और ‘गांधी स्मृति एवं गांधी दर्षन’ के उपाध्यक्ष विजय गोयल के अलावा उपराज्यपाल अनिल बैजल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजय गोयल, डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार देव, मेयर राजा इकबाल सिंह, आर्किटेक्ट कपिल अग्रवाल, कई राजनीतिक हस्तियां, प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहें।
विदेश पर्यटकों का यह पार्क बनेगा आकर्षण केंद्र
इस हैरिटेज पार्क की 2017 में कल्पना करने वाले विजय गोयल ने बताया कि यह हैरिटेज पार्क देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनेगा और चांदनी चौक में आने वाले पर्यटकों को यहां के व्यंजन, कलाकृतियां और सांस्कृतिक कार्यकम एक साथ देखने को मिलेगा।
राष्ट्रपति ने किया पूरे पार्क का भ्रमण (Heritage Park Inaugurated)
उन्होंने कहा कि इस पार्क को बनाने वाले आर्किटेक्ट कपिल अग्रवाल उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजय गोयल की टीम ने इसको पूर्ण करने के लिए बहुत मेहनत की है। राष्ट्रपति ने पूरे पार्क को घूमकर देखा, कई जगह फोटो खिंचवाए, सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक देखी और वे बहुत आनंदित हुए। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही इसके दूसरे चरण काम शुरू होगा। हालांकि इससे पहले इसके लिए फंड के साथ यहां पर काबिज कई अवैध अतिक्रमण हटाने आवश्यकता है।
Also Read : Foreign Exchange Reserves में 9.6 अरब डॉलर की कटौती, 622 अरब डॉलर पर आया
Also Read : जानिए क्यों Foreign Investors भारतीय बाजार से निकाल रहे निवेश