इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Padma Awards: भारत में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 से अधिक लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2022 के पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। सोमवार को राष्ट्रीय भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सभी लोग राष्ट्रपति कोविंद के हाथों से पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है।
Delhi | President Ram Nath Kovind arrives at Padma Awards ceremony at Rashtrapati Bhawan. pic.twitter.com/qA8EUXEiLG
— ANI (@ANI) March 21, 2022
रावत और खेमका को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण
समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्मश्री से अलंकृत किया गया है। इसमें सीडीएस रावत और खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
आजाद भी हुए पद्म अलंकरण
इस दौरान कोविंद के हाथों पद्म अलंकरण पाने वालों में पूर्व रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम खेमका, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एवं कैग राजीव महर्षि, कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला शामिल हैं।
8 लोगों को मिला पद्म भूषण
इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद, महर्षि, पुनावाला, चंद्रशेखरन, पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा (मरणोपरांत) सहित आठ लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
रावत की बेटी और खेमका के पुत्र ने लिया पुस्कार (Padma Awards)
जनरल रावत का प्रशस्ति पत्र एवं अलंकरण उनकी बेटी कृतिका और तारिणी तथा खेमका का पुरस्कार उनके पुत्र कृष्ण कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।
Also Read : जानिए क्यों Foreign Investors भारतीय बाजार से निकाल रहे निवेश