इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Anand Mahindra Tweet: प्राइवेट नौकरी कर भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए नोएडा की सड़कों पर रात में दौड़ लगाने वाले लड़का का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब हर ओर इस लड़के की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में लड़के का नाम प्रदीप महेरा है। क्या आम क्या खास हर कोई इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा रहा है। इस कड़ी बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का भी नाम जोड़ गया है। महिंद्रा ने प्रदीप महेरा को आत्मनिर्भर करार दिया है।
वह है आत्मनिर्भर
एक यूजर ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को टैग कर पूछा कि सर क्या इस युवक की किसी तरह से मदद की जा सकती है। उसकी पोस्ट का जबाव देते हुए महिंद्रा ने कहा कि यह वाकई में प्रेरक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरा मंडे मोटिवेशन क्या है? ये फैक्ट कि वह कितना इंडीपेंडेंट है और राइड के ऑफर को मना कर रहा है। उसे किसी की मदद नहीं चाहिए वह आत्मनिर्भर है।
फिल्ममेकर कापड़ी ने शेयर किया वीडियो
This is indeed inspiring. But you know what my #MondayMotivation is? The fact that he is so independent & refuses the offer of a ride. He doesn’t need help. He is Aatmanirbhar! https://t.co/8H1BV4v5Mr
— anand mahindra (@anandmahindra) March 21, 2022
फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक युवक को रात में नोएडा की सड़कों पर दौड़ लगाते देखा जा सकता है। कापड़ी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने युवक को लिफ्ट देने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि लिफ्ट लेने से इनकार करने की युवक की वजह जानकर हर किसी को उससे प्यार हो जाएगा।
सेना में होना है भर्ती (Anand Mahindra Tweet)
वायरल वीडियो में फिल्ममेकर विनोद कापड़ी से लड़के से जब पूछा जाता है कि वह क्या काम करता है, तो उसने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 में स्थित McDonald’s में काम करता है। उसे सेना में भर्ती होना है, इसलिए प्रति दिन 10 किलोमीटर की दौड़ लगता है। उसने बताया कि नोएडा सेक्टर-16 से उसका घर 10 किलोमीटर दूर है और वह रोज इसी तरह घर जाता है। इससे उसकी प्रैक्टिस भी हो जाती है। वीडियो अपलोड होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं। खेल जगत से हरभजन सिंह, केविन पीटरसन जैसे दिग्गज भी प्रदीप का वीडियो शेयर करते हुए उसकी सराहना कर रहे हैं।
Also Read : जानिए क्यों Foreign Investors भारतीय बाजार से निकाल रहे निवेश
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtub