इंडिया न्यूज, गुजरात
Khel Mahakumbh-2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं गुजरात सरकार को विशेष रूप से यश्स्वी CM भूपेंद्रभाई पटेल को भी इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। कोरोना के कारण 2 साल तक खेल महाकुंभ पर ब्रेक लगा रहा लेकिन भूपेंद्रभाई ने जिस भव्यता के साथ इस आयोजन को शुरू किया, उसने युवाओं में एक नया जोश भर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी। उस भंवर से निकलकर भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं। गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है।
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/N09cXsS33n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022
गुजरात युवा शाक्ति का भी है यह महाकुंभ (Khel Mahakumbh-2022)
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सामने युवा जोश का ये सागर, ये उमंग साफ बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छुने के लिए तैयार हैं। ये ना केवल खेलों का महाकुंभ है बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है। मैं आप सभी युवाओं को 11वें खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं देता हूं। आगे मोदी ने कहा कि मुझे याद है 12 साल पहले 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते मैंने अपने कार्यकाल में खेल महाकुंभ की शुरूआत की थी। आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था आज वो वट वृक्ष बनता दिखाई दे रहा है। उस बीज को मैं आज वट वृक्ष का आकार लेता हुआ देख रहा हूं।
आज खिलाड़ी व भारत के युवा छू रहें आसमान (Khel Mahakumbh-2022)
उन्होंने कहा कि एक समय था जब खेल जगत में भारत की पहचान सिर्फ 1-2 खेलों के भरोसे टिकी थी, जिसके कारण जो खेल देश की पहचान और गौरव से जुड़े थे उन्हें भी भुला दिया गया। इस वजह से खेलों से जुड़े संसाधन बढ़ाने, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर जितना ध्यान देना चाहिए था वो रूक गया था। इतना ही नहीं जैसे राजनीति में भाई भतीजावाद घुस गया है वैसे ही खेल जगत में भी खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी एक बहुत बड़ा फैक्टर थी। खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी। उस भवर से निकल कर भारत के युवा आज आसमान छू रहे हैं।
अहमदाबाद में रोड शो भी किया पीएम मोदी ने (Khel Mahakumbh-2022)
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया। pic.twitter.com/AgQh7rFjFJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022
खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ से इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को रोड शो किया। रोड शो के दौरान मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया। मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। सड़कों के दोनों तरफ लोगों का जनसमूह उमड़ा था। इस दौरान लोग पीएम मोदी की एक झलक दिखने के लिए बेताब दिखे।
Also Read : Share Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 220 अंक ऊपर