इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
भारतीय तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के (Today Petrol Diesel Price) लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। 17 अप्रैल को भी देश भर में वाहन ईंधन के भाव नें कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को मिलकर यह 11वां दिन है, जब राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर हैं। वैसे तो पेट्रोल डीजल के बढ़े रेट्स के काफी परेशानी हो रही है, लेकिन गत कई दिनों से इसके दाम नहीं बढ़ने से राहत कुछ राहत भी मिल रही है।
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, रविवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये बना हुआ है। इन चार महानगर दिल्ली, मुंबई,कोलकाता और चेन्नई में से सबसे महंगा वाहन ईंधन मुंबई में बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता दिल्ली में है।
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
महानगरों में इस भाव में बिक रहा तेल
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
एमपी के बालाघाट में सबसे महंगा बिक रहा तेल
वहीं, मध्य प्रदेश में सबसे महंगा वाहन ईंधन बालाघाट शहर में मिल रहा है, यहां पर पेट्रोल का भाव 120.48 रुपये, जबकि डीजल 103.32 रुपये प्रति लीटर पर है। राजधानी भोपाल में में पेट्रोल 118.07 रुपये जबकि डीजल 101.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 101.29 रुपये प्रति लीटर है
10 रुपए तक बढ़ चुके दाम
आपको बता दें कि भारतीय तेल कंपनियों ने 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था। अब तक इन कंपनियों ने वाहन ईंधन पर 10 रुपए दाम का इजाफा कर चुकी हैं। 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल क्रमश: 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40, 80 और 80 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल महंगा हुआ है. जबकि 7, 8 और 9 अप्रैल को कीमतें स्थिर हैं।
फोन से चेक करें वाहन ईंधन के भाव
आप घर बैठे फोन से एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। हालांकि अगर आप इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों है तों आपको अपने फोन से RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और कुछ समय के बाद इसके ताजा भाव आपको मिल जाएंगे।
हर दिन तय होते हैं पेट्रोल डीजल के भाव (Today Petrol Diesel Price)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।