इ़ंडिया न्यूज,New Delhi: Petrol Diesel New Price: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम किए जाने के बाद देश की सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वाहन ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने से देशभर के लोगों ने बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत की सांस ली है। आज देशभर के अधिकांश शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपए के नीचे आ गए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि उत्पाद शुल्क कम होने के बाद भी कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार बना हुआ है। इससमें मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख देश महानगर शामिल हैं।
उत्पाद शुल्क कम होने के बाद यहां सबसे महंगा तेल
इसके अलावा देश के प्रमुख महानगर में मुंबई में उत्पाद शुल्क की काटौती के आज यहां पेट्रोल के भाव 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी है। अगर इन शहरों के रेट के तुलना करें तो सबसे महंगा तेल मुंबई और सबसे सस्ता दिल्ली में मिल रहा है।
कटौती के बाद पेट्रोल डीजल के नई कीमतें
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
लखनऊ | 95.57 | 89.76 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
नोएडा | 96.57 | 89.96 |
पटना | 107.48 | 94.26 |
अमृतसर | 96.60 | 86.96 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
अब इस राज्य ने कम किया वैट
केंद्रे सरकार के पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किए जाने के बाद लगातार गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारें वैट में कटौती कर रही हैं। सबसे पहले शुक्रवार को राजस्थान ने कम किया था। उसके बाद रविवार को केरल सरकार ने अपने यहां पेट्रोल डीजल पर वैट कम किए थे। उसके बाद महारष्ट्र सरकार ने भी वैट में कटौती की है। महाराष्ट्र ने पेट्रोल पर 2.08 रुपये और डीजल पर 1.44 रुपये वैट कम किये हैं। केरल ने पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 1.36 रुपये औऱ राजस्थान में पेट्रोल पर 2.48 रुपए लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये लीटर वैट कम किये गए हैं।
इतने रुपए कम किए सरकार ने
आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई से जनता को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार शाम वाहन ईंधन पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती थी। पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर सरकार ने उत्पाद शुल्क कम किए थे। सरकार के इस कदम से लोगों को बढ़ते वाहन ईंधन के दामों से काफी राहत मिली है। ज्ञात हो कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव भिन्न प्रकार के होते हैं।
फोन से पता करें रेट
आप घर बैठे फोन से एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों है तों आपको अपने फोन से RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और कुछ समय के बाद इसके ताजा भाव आपको मिल जाएंगे।
हर दिन अपडेट होते हैं रेट्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।
इसको भी पढ़ें:
ये पढ़ें: Stock Market Today: बाजार में तेजी, सेंसेक्स 188 अंक की बढ़त के साथ 5461पर खुला, निफ्टी 16000 पार