- राजेंद्र नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में नड्डा हुए शामिल
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने पार्टी के 42वें स्थापान दिवस पर कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम गरीबों की गरीबी हटाकर उनको मजबूती एवं समाज में खड़ा होने की ताकत पहुंचाने तक काम करते रहेंगे। भाजपा आज 42 वर्ष के बाद इतनी बड़ी पार्टी है कि इसके कार्यकर्ता 15000 मंडलों में एकत्र होकर एक साथ स्थापना दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को 8 लाख से अधिक बूथों पर करोड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर सुन रहे हैं, जो भाजपा की लोकप्रियता एवं मजबूती को बताता है।
शोभा यात्रा में हुए नड्डा शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर पर राजेन्द्र नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उन सभी महापुरुषों का पार्टी हमेशा ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा एक देश, एक विधान और एक निशान रहा है और इस विचारधार में हम कामयाब भी हुए हैं।
पारिवारिक पार्टियों प्रजातंत्र के लिए खतरा
उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में हम विपक्ष में हैं जहां भाजपा की लड़ाई पारिवारिक पार्टियों से है, क्योंकि पारिवारिक पार्टियां प्रजातंत्र के लिए खतरा है और उनको जवाब सिर्फ विचारधारा की पार्टी भाजपा ही दे सकती है। बाकी पार्टियों के लिए राजनीति व्यक्तिगत स्वार्थ है, जबकि राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत भाजपा के लिए राजनीति राष्ट्रनीति है।
ढोल-नगाड़ों से हुआ नड्डा का स्वागत (BJP Foundation Day)
राजेन्द्र नगर में निकाली गई शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित थे।
Also Read : Paytm के शेयर में आई 5 प्रतिशत की तेजी, जानें वजह
Also Read : 16 दिनों में 9.96 रुपए प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल के दाम, सीएनजी भी हुई 2.5 रुपए महंगी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube