इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
LPG Cylinder Price Hike: पेट्रोल डीजल के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को LPG सिलेंडर में 250 रुपए के वृद्धि की है। इन तेल कंपनियों ने पिछले 5 महीनों में अब तक 724 रुपये LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा चुकी है।
इन डेट को बढ़े कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम
सरकारी तेल कंपनियों ने 4 नवंबर, 2021 से 21 मार्च, 2022 तक करीब साढ़े चार महीने तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया। हालांकि, इस दौरान कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 724 रुपये का जोरदार इजाफा कर दिया है। इन तेल कंपनियों ने 1 नवंबर, 2021 को 19.2 किलोग्राम वाले कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 260 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 1 दिसंबर को फिर 103.50 रुपये दाम में वृद्धि की थी हालांकि 2022 के शुरुआती दो महीनों में LPG सिलेंडर दामों में कोई इजाफा नहीं किया, उल्टा इन दो माह में इसके दामों में हल्की कटौती की।
तेल कंपनियों ने 5 महीने में 724 रुपए बढ़ाए दाम
उसके बाद 1 मार्च, 2022 को वापस कीमतों में 105 रुपये का इजाफा कर दिया। कंपनियों ने 22 मार्च को फिर 9 रुपये दाम घटा दिए, लेकिन 1 अप्रैल, 2022 यानी आज एक बार फिरसे 250 रुपये का इजाफा कर दिया है। अगर इसकी वृद्धि हुई कीमतों की बात करें तो कंपनियों ने महज पांच महीने के भीतर ही कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 724.50 रुपये का इजाफा कर दिया है।
22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े (LPG Cylinder Price Hike)
इसके अलावा तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि की है। 22 मार्च को दिल्ली सहित तमाम शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए। इन बढ़े हुए दामों के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 949.50 रुपये पहुंच गया था।
Also Read : Share Market में हरियाली, सेंसेक्स 74 चढ़कर 58811 पर पहुंचा
Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल