Rate Of Petrol Diesel
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली: देश की तेल कंपनियों ने गुरुवार के पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिये हैं। केंद्रीय उत्पाद शुल्क की कमी के बाद इन कंपनियों ने आज भी पेट्रोल डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं किया है और पिछले शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर पर इसके बाद स्थिर बने हुए हैं। इससे जनता को काफी राहत मिल रही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की ताजा कीमतों के मुताबिक, 26 मई को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका हुआ है
चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का रेट
इसके अलावा देश चार प्रमुख महानगर के शहर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी आज वाहन ईंधन के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है।
अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल का भाव
शहर | पेट्रोल कीमत | डीजल कीमत |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
लखनऊ | 95.57 | 89.76 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
नोएडा | 96.57 | 89.96 |
पटना | 107.48 | 94.26 |
अमृतसर | 96.60 | 86.96 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
100 के पार वाले शहर
केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क और कुछ राज्य सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद भी अधिकांश जगहों पर पेट्रोल अभी भी 100 के पार बिक रहा है। इसमें औरंगाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोल्हापुर, मदुरई, मंगलौर, मुंबई, मैसूर, नासिक, पटना, पुणे इत्यादि शहर शामिल हैं, जबकि कई शहरों में पेट्रोल 100 के नीचे बिक रहा है। इसमें शिमला, सूरत वडोदरा, वाराणसी, नोएडा, फरीदाबाद, रांची, राजकोट, लुधियाना और लखनऊ के अलावा अन्य शहर शामिल हैं।
इतने रुपए कम हुए उत्पाद शुल्क
ज्ञता हो कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को महंगाई से राहत देते हुए गत शुक्रवार को वाहन ईंधन पर से केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम किए थे। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद से राजस्थान, केरल और महाराष्ट्र राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती की है।
फोन से पता करें रेट
आप घर बैठे फोन से एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों है तो आपको अपने फोन से RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और कुछ समय के बाद इसके ताजा भाव आपको मिल जाएंगे।
हर दिन अपडेट होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।
ये पढ़ें: डॉ. ऐश्वर्या पंडित की लिखी पुस्तक क्लेमिंग सिटीजनशिप एंड नेशन का लोकार्पण