इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Export Touched Record: भारत के माल निर्यात के लिए वित्त वर्ष 2021-22 काफी शानदार रहा है। इस अवधि में देश का माल निर्यात रिकॉर्ड 418 अरब डॉलर रहा है। यह रिकॉर्ड इसलिए संभव हो पाया है, केंद्र सरकार ने पिछले काफी दिनों में देश के छोटे और मध्यम उद्यमों और किसानों के साथ मिलकर काम किया है। ये बातें केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में कही।
$ 20 बिलियन का निर्यात किया हासिल
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि देश ने साल 2021-22 के दौरान मासिक आधार पर $ 20 बिलियन का निर्यात हासिल किया गया था। उस समय देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी और तीसरी लहर चल रही थी,जोकि काफी कठिन था। उन्होंने बताया मार्च 2022 में निर्यात 40 अरब डॉलर के मासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
70 वर्षों में सबसे ज्यादा निर्यात हुआ गेंहू
उन्होंने कहा कि हमारा एमएसएमई क्षेत्र, किसान, सब मिलकर भारत को सफलतापूर्वक नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश में गेंहू के निर्यात में वृद्धि हुई है। यह अब बढ़कर 21.55 लाख टन पर पहुंच गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 में गेंहू मात्र 2 लाख टन निर्यात हुआ था। पिछले वर्ष 70 लाख टन से भी अधिक का गेंहू निर्यात किया गया है।
परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरित पर राज्यों का रुख रहा धीमा (Export Touched Record)
इससे पहले शनिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि औद्योगिक गलियारों जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरित करने और सहयोग देने में राज्य का रुख बहुत धीमा रहा है। यह सहयोग मिलना चाहिए था और मिल सकता था। कुछ राज्यों ने दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) जैसी परियोजनाओं के लिए पूरी जमीन हस्तांतरित नहीं की है।
Also Read : नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 708 अंक चढ़कर 59276 पर बंद
Also Read : मारुति सुजुकी ने रखा 4 से 6 लाख सीएनजी कारों की बिक्री का लक्ष्य