इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
कर्नाटक सरकार में फैले रहे भ्रष्टाचार, मंत्रियों व नेताओं द्वारा कमीशन की राजनीति से लोगो की मौत के अलावा राज्य और भाजपा शासित प्रदेशों में आराजकता के बने माहौल के खिलाफ Indian Youth Congress ने बुधवार को केंद्रीय Home Minister Shah’s residence का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है। शाह के घर के बाहर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने किया है। प्रदर्शकारी जैसे सुनहरी बाग चौराहे से अमित शाह के आवास के तरफ बढ़े दिल्ली पुलिस ने सभी को लिया। उसके बाद सारे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
BJP का नया स्लोगन है खूब खाऊं और मरने दो
घेराव के दौरान Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, वो किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा की 40% कमीशन वाली सरकार के कारण भाजपा का कार्यकर्ता हंसते-हंसते फांसी पर लटक गया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल से हम सुन रहे है कि खूब खाऊं और खाने दो पर अब ये बदल कर हो गया है ‘खूब खाऊं और मरने दो’ ये भाजपा का नया स्लोगन है।
सरकार करे तत्काल ईश्वरप्पा को बर्खास्त हो मामले की जांच (Protest)
उन्होंने कहा कि भाजपा की क्रोनोलॉजी यह है कि पहले भाजपा आपका शोषण करेगी। अगर आप शिकायत करते हैं तो आपको खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल लिखता है कि मैं भारत के प्रधानमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और हमारे सीनियर लीडर येदुरप्पा से आग्रह करता हूं कि मेरे परिवार का ध्यान रखें। मेरी मौते के जिम्मेवार के.एस. ईश्वरप्पा हैं। मेरी मांग है कि के.एस. ईश्वरप्पा को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उन्हें बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की जांच हो।
Also Read : Hariom Pipe Industries के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, 40 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट
Also Read : शेयर बाजार बढ़त में, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर