इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Price: कारोबार के पहले दिन यानी सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कारोबारी दिन की तुलना में सोना के भाव में दिरावट दर्ज हुई है। और गिरावट पहले दिन के कारोबार खत्म होने तक बनी रही है। हालांकि यह गिरावट केवल सोने के भाव में ही रही,जबकि आज चांदी के भाव में उछाल आया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के भाव 50 रुपए की कमी आई, जबकि यहां 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के भाव में 187 रुपये की उछाल दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
सोना सस्ता चांदी महंगी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, 04 अप्रैल यानी सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 1 किलो चांदी के दाम 187 रुपये की तेजी के बाद 66,827 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार को खत्म किया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 66,640 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
अन्य कैरेट के भाव
शुद्धता | सोमवार सुबह का भाव | सोमवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 51313 | 51485 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51108 | 51279 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47003 | 47160 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 38485 | 38614 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30018 | 30119 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 66737 | 66628 |
घर बैठे जान सकते हैं भाव की जानकारी
अगर आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगना चाहते हैं तो इसइसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
IBJA के रेट्स देश भर में सर्वमान्य
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैंI IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
इस तरह से मापी जा सकती है ज्वेलरी की शुद्धता (Gold Price)
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है और वह तरीका है हॉलमार्क। इसमें कई तरह के निशान मिलते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है। इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा।18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
Also Read : देश में बेरोजगारी दर घटकर 7.6 फीसदी पर आई, सबसे ज्यादा बेरोजगारी 26.7 फीसदी हरियाणा में