इंडिया न्यूज,नई दिल्ली, Gold Prices Fall Today: भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोना चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। आज बाजार में सोना के भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव में चमक बढ़ी है। बाजार में सोना-चांदी के भाव में परिवर्तन ग्लोबल बाजार में आई गिरावट की वजह से हुआ है। गिरावट के बाद सोना 51 हजार के पार चला गया है,जबकि चांदी बढ़ोतरी के बाद 61 हजार के पार पर कारोबार कर रही है।
MCX पर आज के भाव
आज मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 82 रुपये घटकर 51,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 999 प्योरिटी वाली चांदी का वायदा भाव 10 रुपये बढ़त के साथ 61,986 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई
IBJA पर सोना चांदी का आज का भाव
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) पर अगर आज सोना-चांदी के भाव की बात करें तो यहां 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51,217 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट बढ़कर 61,757 रुपये पर आ गये हैं। बता दें कि सोना-चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं। पहली बार सुबह और दूसरी बार शाम को।
अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतों की जानकारी
सर्राफा | प्योरिटी | आज के भाव | कल के भाव |
सोना | 999 | 51217 | 51292 |
995 | 51012 | 51087 | |
916 | 46915 | 46983 | |
750 | 38413 | 38469 | |
585 | 29962 | 30006 | |
चांदी | 999 | 61757 | 61711 |
सोर्स : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन |
सोने की शुद्धता मापने का पैमाना
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह है हॉलमार्क का निशान। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है । 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होता है।
मिस्ड कॉल से पता करें रेट्स
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।
इससे संबंधित:
सोना की कीमत में आई 40/10gm की तेजी, 154/1kg चांदी हुई सस्ती, जानिए इसकी पूरी कीमत