इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
पूरे कारोबारी सप्ताह में भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव कभी तेजी तो कभी नरमी देखी गई है। सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। इस कारोबारी हफ्ते में (Gold Silver Price Latest Updates) 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के भाव में 1,129 रुपये की कमी आई तो वहीं, 999 प्योरिटी वाले 1 किलो चांदी के भाव 3424 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दिखाई दी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक इस कारोबारी सप्ताह ( (18 मार्च से 22 अप्रैल) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 53,603 रुपए था,जो शुक्रवार तक घटकर 52,474 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत सोमवार को 70,109 रुपए थी,जो शुक्रवार को घटकर 66,685 रुपये पर बंद हो गई।
सोमवार से शुक्रवार तक सोने के भाव
18 अप्रैल, 2022- 53,603 रुपये प्रति 10 ग्राम
19 अप्रैल, 2022- 53,499 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 अप्रैल, 2022- 52,752 रुपये प्रति 10 ग्राम
21 अप्रैल, 2022- 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 अप्रैल, 2022- 52,474 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोमवार से शुक्रवार तक चांदी के भाव
18 अप्रैल, 2022- 70,109 रुपये प्रति किलोग्राम
19 अप्रैल, 2022- 70,344 रुपये प्रति किलोग्राम
20 अप्रैल, 2022- 68,590 रुपये प्रति किलोग्राम
21 अप्रैल, 2022- 67,330 रुपये प्रति किलोग्राम
22 अप्रैल, 2022- 66,685 रुपये प्रति किलोग्राम
सोने की शुद्धता जानने का तरीका
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह है हॉलमार्क का निशान। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है । 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होता है।
घर बैठे पता करें आज का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें : टाटा मोटर्स ने बढाए कारों के दाम, नई बढ़ोतरी आज से लागू, जानिए कितने बढ़े दाम
ये भी पढ़ें : अडानी समूह ने की देश की सबसे बड़ी समुद्री सेवा कंपनी ओएसएल का अधिग्रहण, समुद्री सेवा में रखा कदम, जानें कितने की हुई डील?