इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Price Today: रूस द्वारा यूक्रेन के किये जा रहे हमले का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ साथ भारत के बाजार पर में दिखाई पड़ा रहा है। इतना ही नहीं, हमले की वजह से यूक्रेन में उत्पन्न हुई संकट से भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव में भी उतार चढ़ावा का दौरा शुरू हो चुका है। बुधवार की शाम भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबार समाप्त होने तक सोना चांदी के भाव में तेजी दिखाई दी है। मार्च महीने के पहले कारोबारी सप्ताह में ही सोना 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा तो वहीं, चांदी के भाव में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
सोना से महंगी हुई चांदी (Gold Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज यानी बुधवार की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 51,567 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि शाम आते आते हल्की गिरावट के साथ यह 51,400 पर कारोबार खत्म किया है। वहीं, चांदी के भाव आसमान को छूने लगे हैं। आज 999 प्योरिटी वाली 1 किलो चांदी का भाव 67 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया है,जबकि बीते कारोबारी दिन 65358 रुपये प्रति किलो था। आपको बता दें कि IBJA दिन में दो बार भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी का भाव जारी करता है। एक सुबह तो वहीं, दूसरा शाम को।
कारोबार समाप्त होने के बाद सोना चांदी का भाव (Gold Price Today)
वस्तु का नाम | शुद्धता | सुबह का भाव | शाम का भाव |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 51567 | 51400 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51361 | 51194 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47235 | 47082 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 38675 | 38550 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30167 | 30069 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 67030 | 67112 |
अन्य प्योरिटी वाले सोने के भी बढ़े भाव (Gold Price Today)
ibjarates.com के अनुसार, भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार की सुबह 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम 868 रुपये बढ़ गया है। इसके अलावा 916 शुद्धता के सोने की कीमत में 799 रुपये और 750 शुद्धता वाले सोने के दाम 653 रुपये बढ़ गए हैं।
IBJA के भाव है देश भर में सर्वमान्य (Gold Price Today)
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं।
Also Read : Gold Latest Price : सोने की कीमत में उछाल, चांदी हुई सस्ती
Also Read : Share Market Open Gap Down : रूस के तेज हमलों के बीच सेंसेक्स 900 अंक गिरा