Gold and Silver Price Today
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि और रुपये में कमजोरी के चलते सोमवार को कारोबार की शुरुआत होते ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव तेजी दिखाई पड़ी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर में सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 1,298 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एक किलो चांदी के भाव में 1,910 रुपये की तेजी दिखाई दी।
आज यह है दिल्ली में सोना चांदी के रेट्स
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार यानी 7 मार्च को 999 शुद्धता वाला 10 प्रति ग्राम सोने का भाव 53,784 रुपये पर कारोबार किया। इससे पहले कारोबारी दिन में दिल्ली में सोने का भाव 52,486 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, अगर 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी के भाव की बात करें तो यह आज 70,977 रुपये पर पहुंच गए,जबकि एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 69,067 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बंद हुए थे।
वैश्विक बाजार में यह है आज सोना चांदी का भाव
रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जहां मजबूती के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 25.81 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (जिंस) तपन पटेल ने कहा, यूक्रेन और रूस के बीच संकट के गहराने के कारण सोमवार को सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।
अन्य कैरेट सोने के भाव (Gold and Silver Price Today)
शुद्धता | सोमवार सुबह का भाव | सोमवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 53234 | 53595 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 53021 | 53380 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 48762 | 49093 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 39926 | 40196 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 31142 | 31353 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 69920 | 70580 |
Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा
Also Read: Women’s Day 2022: Kiran Mazumdar Shaw Success Story