Gautam Adani net worth
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
भारत के उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है और वह दुनियाभर में अमीरी की सूची में आगे बढ़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी (Gautam Adani net worth) अब विश्व के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वह वॉरेन बफेट से एक पायदान नीचे हैं,जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया अनिल अंबानी से तीन पायदान ऊपर हैं। हैं। इंडेक्स के मुताबिक अदाणी छठे नंबर पर हैं जबकि मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर हैं।
अंबानी से आगे हुए अदाणी
हाल ही के कुछ समय में अदाणी की नेट वर्थ में भी तेजी इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, विश्व छठे उद्योगपति अदाणी इस समय नेट वर्थ 119 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जबकि अदाणी से एक पायदान ऊपर पांचवे नंबर मौजूद बफेट की नेट वर्थ 122 बिलियन डॉलर की है। वहीं, दुनिया के 9वे सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 102 बिलियन डॉलर है, इसमें 1.17 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है,जबकि अदाणी नेट वर्थ में 533 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।
बने हुए हैं विश्व के सबसे रईस व्यक्ति मस्क
इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के सीईओ एलन मस्क बने हुए हैं, उनकी नेट वर्थ 259 बिलियन डॉलर की है। वहीं, जेफ बेजोस दूसरे स्थान के साथ 169 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ है। नंबर तीन में विश्व की अमीरों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम शामिल है। उनकी नेट वर्थ 143 बिलियन डॉलर की है। एक समय दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की सूची में शुमार माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स 127 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस समय चौथे पायदान पर हैं।
विश्व के सबसे 10 रईस लोग
- एलन मस्क: नेट वर्थ- 259 बिलियन डॉलर
- जेफ बेजोस: नेट वर्थ- 169 बिलियन डॉलर
- बर्नार्ड अरनॉल्ट: नेट वर्थ- 143 बिलियन डॉलर
- बिल गेट्स: नेट वर्थ- 127 बिलियन डॉलर
- वॉरेन बफेट: नेट वर्थ- 122 बिलियन डॉलर
- गौतम अदानी: नेट वर्थ- 119 बिलियन डॉलर
- लैरी पेज: नेट वर्थ- 108 बिलियन डॉलर
- सर्गेई ब्रिन: नेट वर्थ- 104 बिलियन डॉलर
- मुकेश अंबानी: नेट वर्थ- 102 बिलियन डॉलर
- लैरी एलिसन: नेट वर्थ- 97.4 बिलियन डॉलर
भारत की टॉप-10 कंपनियों आई अदाणी की कंपनी
आपको बता दें कि गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी शेयर बाजार के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हुई है। बीते सप्ताह अदाणी ग्रीन का बाजार पूंजीकरण 3,698.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,51,749.88 करोड़ रुपये हो गया और यह अब देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में 7वें नंबर पर आ गई है।
ये भी पढ़ें : LIC IPO का बड़ा अपडेट: सरकार के फाइल किया अपडेटेड DRHP, 3.5 प्रतिशत ही बेचे जाएगी हिस्सेदारी, जानें प्रति शेयर की कीमत